KISHANGANJ : माघी पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से चार युवक डूब गए, जिसमें दो युवक अजय बासकौर (18) व सुमन चौधरी पिता बैजनाथ चौधरी (18) की मौत हो गई। जबकि एक युवक अंकित राम पिता कजरा राम (19) को सुरक्षित निकाल लिया गया।
एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने घटना के संबंध में बताया कि महानंदा नदी में नहाने के दौरान चार युवक नदी में डूब गए थे, जिसमें दो युवक की मौत हो गई है। एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि एक लापता युवक बिट्टू पौद्दार की तलाश स्थानीय गोताखोर के द्वारा की जा रही है।
लापता युवक की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दे दिया गया है। जल्द ही टीम यहां पहुंच जाएगी। घटना की जानकारी प्रशासन को शाम 4 बजे मिली है। जानकारी मिलते ही किशनगंज सदर एसएचओ व सीअ समीर कुमार को घटना स्थल पर भेजा गया है। दोनों मौके पर मौजूद हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार, डूबकर मरने वाले दोनों युवक पचिश्च बंगाल के कानकी के निवासी होने के करण परिजन दोनों शव को अपने साथ घर लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर किशनगंज सीओ समीर कुमार व टाउन थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच कर कैंप कर रहे हैं।
सीओ समीर कुमार व दौला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तसनीम अहमद में बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर लालबरी घाट पर स्नान करने के लिए पहली बार श्रद्धालु जुटे हैं। इससे पूर्व सभी श्रद्धालु मंझोक घाट पर माघी स्नान करते आ रहे हैं।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ समीर कुमार ने बताया कि स्नान करने के क्रम में चार युवक गहरी पानी की ओर जाने के कारण पानी का तेज धार में बह गए।
स्थानीय गोताखोर द्वार तीन युवकों को बाहर निकाला गया, जिसमें अजय बासकौर (18) व सुमन चौधरी (18) की मौत हो चुकी थी। वही तीसरा युवक अंकित राम (19) को जीवित सुरक्षित निकाला गया, जिसका इलाज जारी है तथा चौथा युवक 18 वर्षीय विट्टू पोद्दार लापता है। स्थानीय गोताखोर द्वारा महाजाल लगाकर लापता युवक की खोजबीन की जा रही है।