DESK : उत्तरप्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना पर छापेमारी में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं।नोएडा में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है.
बताया गया है कि यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. नोएडा के थाना क्षेत्र सेक्टर-24 के अंतर्गत सेक्टर-12 स्थित आई 24 मकान में गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा था.
जांच के दौरान भारी मात्रा में बीयर और शराब की खाली-भरी बोतलें मिलीं. इसके अलावा अन्य आपत्तिजनक सामान व कुछ दस्तावेज भी मिले हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने 7 युवक और 4 लड़कियों को हिरासत में लिया है.