SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड में शहीद कॉ.जयकृष्ण सहनी के 31वीं शहादत दिवस पर विभूतिपुर विधानसभा के विधायक कॉ.अजय कुमार ने शनिवार को उनके शहीद स्मारक चकहबीब में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसमें एक सभा हुई।
जिसकी अध्यक्षता कॉ. शशिकांत झा ने किया।जिसमें विधायक ने कहा कि कॉ.जय कृष्ण सहनी का हत्या सामांति गुंडो के द्वारा उस समय कर दिया गया था, जब चुनाव चल रहा था। उस समय सामांती जुल्म चरम पर था। किसी आम जनता को वोट नही गिराने दिया जाता था।
जिसका कॉ.जय कृष्ण सहनी ने विरोध किया धा। जिस पर इन्हें कुर्बानी देनी पड़ी।सभा को जिला मंत्री रामाश्रय महतो,जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार, लोकल सचिव मिथलेश सिंह, श्याम किशोर कमल,सिया प्रसाद यादव,शंकर सहनी, विद्यानंद, बबलू आदि ने संबोधित किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट