SASARAM : बिहार के सासाराम में शनिवार को पूर्व मंत्री गिरिश नारायण मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के चचेरे भाई हैं। जानकारी के अनुसार चार की संख्या में पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने संजीव मिश्रा को उनके घर के दरवाजे पर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।