SITAMARHI : शराब तस्कर और पुलिस एनकाउंटर मामले में 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से शहीद दारोगा दिनेश राम का सर्विस पिस्टल भी बरामद किया गया है।
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एनकाउंटर के दौरान दारोगा की हत्या करने वाला अपराधी अभिषेक सिंह व टुटू कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार द्वारा गठित स्पेशल टीम ने शहीद दारोगा दिनेश राम के लूटी हुई सर्विस पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है । एसपी सीतामढ़ी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।
सीतामढ़ी जिला के मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुंवारी गांव में 24 तारीख को शराब तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दरोगा दिनेश राम शहिद हो गए थे।
दारोगा की हत्या करने वाले अपराधी अभिषेक सिंह को दारोगा के लूटी गई सर्विस रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि अपराधी और पुलिस दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, जिसमें थाने के एक चौकीदार लालबाबू पासवान घायल हुए थे। वहीं दिनेश राम इस पूरे वारदात के दौरान शहीद हो गए थे।
वहीं मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी रंजन सिंह घटनास्थल पर ही ढेर हो गया था। पुलिस ने लूटी हुई सर्विस रिवॉल्वर के अलावा एक देशी कट्टा भी अपराधियों के पास से बरामद किया है।