SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले दलसिंहसराय के विद्यापतिनगर में भक्त भगवान के पावन स्थल विद्यापतिधाम में महाशिवरात्रि पर शिव की बारात निकलेगी। इसकी तैयारी जोरों पर है।
विद्यापति परिषद के अध्यक्ष गणेश गिरी कवि ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी 10 मार्च को मंदिर परिसर से भोलेनाथ का बारात निकाली जाएगी। जिसमें हाथी घोड़े भूत पिचास के साथ कलाकारों की टोली के अलावा भोलेशकंर, माता पार्वती, नारद आदि रहेंगे।
भोलेबाबा की बारात में बैंड बाजे भी शामिल होंगे। बारात में शामिल होने के लिए बाहर के भी कलाकार आएंगे। इस अवसर पर मंदिर की सफाई के साथ महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह के लिए विद्यापतिधाम मंदिर को साज सज्जा से सजाया भी जाएगा।
10 मार्च को दिन में भोलेनाथ की बारात मंदिर से निकलने के बाद विभिन्न गांव से लेकर शहर तक का भ्रमण करेगी। 11 मार्च को रात में विद्यापतिधाम मंदिर परिसर के शिव विवाह मंडप में भोलेनाथ और माता पार्वती की शादी की रस्म अदा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मिथिलांचल के अलावे प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आगमन होता है। खासकर महिलाएं की अपार भीड़ जुटती है। जिसके सुरक्षा के लिए प्रशासन को भी जानकारी दी जा रही है।
Source-hindustan