SAMASTIPUR : मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के नागरबस्ती गांव में सोमवार को बच्चों के बीच मामूली विवाद में कतिपय लोगों ने तलवार से हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसकी पहचान गांव के ही वार्ड 06 निवासी इश्तेखार की पत्नी 35 वर्षीय मंजरी खातून के रुप में हुई है। धारदार हथियार से महिला के दोनों हाथ की अंगुलियां में गहरे जख्म के निशान हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सदर अस्पताल में पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि सोमवार सुबह दरवाजे पर आसपास के बच्चे खेल रहे थे। इस क्रम में बच्चों के बीच नोंकझोंक हुई। जिसके बाद पड़ोस की महिलाओं से विवाद बढ़ गया। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों ने घारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
घटना के वक्त पीड़ित महिला के पति ओर और अन्य सदस्य घर से बाहर थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन फानन में जख्मी महिला को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद स्थिति समान्य हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।