2021/02/08

समस्तीपुर सड़क हादसे में मासूम समेत 2 की मौत: मासूम को अनियंत्रित अल्टो ने मां के नजर के सामने ठोकर मार कर मौत के घाट उतारा

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार दिन शाम के करीब 6:30 बजे शंकर चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान अंगार घाट थाना क्षेत्र के वीरनामा वार्ड 11 निवासी अनिल सदा 22 वर्ष के रूप में की गई।जिसको लेकर मृतक के दादा ने थाने में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि अनिल मौसेरा भाई चोचाही निवासी प्रमोद सदा के साथ अपना घर वीरनामा जा रहा था कि शंकर चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकप ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे अनिल सदा की मौत हो गई और प्रमोद सदा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 


वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर चौक के पास एक 4 वर्षीय मासूम को अनियंत्रित अल्टो ने मां के नजर के सामने ठोकर मार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। जिसका पहचान मुस्तफापुर वार्ड 11 निवासी रंजेश पौद्दार के 4 वर्षीय पुत्र दिपांशु कुमार के रूप में हुई।जो तीन भाई बहन में बड़ा भाई था। बताया जा रहा है कि दिपांशु के मां सोनी देवी आधार कार्ड का फोटो स्टेट कराने गई थी। जिसके साथ दिपांशु भी गया था। जो सड़क के किनारे खड़े थे। वहीं एक अनियंत्रित अल्टो ने दिपांशु को जोड़दार ठोकर मार दी।ठोकर इतना तेज था कि पूरा चौक गुंज पड़ा। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। वहीं जबतक लोग पहुंचे तबतक गाड़ी भागने में सफल रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया और दोनों घटना की छानबीन में जुट गई।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट