2021/02/15

समस्तीपुर : नए कृषि कानून के सवाल एवं किसानों पर उसका असर विषय पर ....सेमिनार का आयोजन

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्गा स्थान के प्रांगण में नए कृषि कानून के सवाल एवं किसानों पर उनका असर विषय पर सेमिनार का आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड डॉ विष्णुदेव प्रसाद सिंह ने की।

वहीं सेमिनार को संबोधित करते हुए सीपीआईएम राज्य सचिव मंडल सदस्य सह विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने कहा कि किसानों की जिंदगी को तबाह और बर्बाद करने वाला  काला कृषि कानून देश की जनता के साथ जरूर धोखा देने वाला कानून है। किसानों के हाथ से उनकी खेती छीनी जाने वाली है। देश के अन्न दाताओं को बदनाम करने के लिए आतंकवादी खालिस्तानी और क्या-क्या नहीं कहा जाता है। मोदी सरकार देश बेचने पर तुली हुई है।खेती बचाने के लिये किसानी बचने के लिये,किसानों को आगे आना होगा।बगैर लड़े यह देश बचने वाला नहीं है।

देश में चल रहे किसान आंदोलन को सही ठहराते हुए उससे जुड़ने की अपील की। सेमिनार को जिला परिषद कॉमरेड रामदेव राय,नौजवान सभा डीवाईएफआई के जिला मंत्री कॉ  महेश कुमार,किसान सभा के जिला मंत्री कॉमरेड उपेंद्र राय,कॉ. विश्वनाथ महतो,कॉ. सिया प्रसाद यादव,कॉ. सुरेंद्र प्रसाद सिंह,रामपुनित वर्मा,समाज सेवी विनोद कुमार,कॉ. गणेश प्रसाद सिंह, आदि ने संबोधित करते हुए किसानों को संगठित होने और संघर्ष को तेज करने की अपील की।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट