DESK : महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार की देर रात एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हादसा जलगांव के यावल के पास का है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात पपीते से भरा ट्रक रावेल की ओर जा रहा था। यावल के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।