2021/02/21

ब्रेकिंग : समस्तीपुर में पुलिस जवान की मौत.....अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत

SAMASTIPUR : सरायरंजन अंचल में पदस्थापित डीपीसी 60 वर्षीय अवधेश कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से गुरुवार को मौत हो गई। वे नालंदा जिला के रहुई थाना अंतर्गत मंडारी हेतनपुरा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब दस बजे पुलिस केन्द्र से जिला मुख्यालय की ओर वे जा रहे थे। इस क्रम में ओवरब्रिज के निकट अचानक अचेत हो गए। 

सूचना पर नगर थाना की पुलिस आनन फानन में सदर अस्पताल ले गई। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सौरभ कुमार ने बताया कि पिछले कुछ माह से उनके पिता काफी अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार भी कराया जा रहा था। शनिवार को किसी विभागीय कार्य से जिला पुलिस कार्यालय पहुंचना था। इस क्रम में अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।