2021/02/20

समस्तीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 154 विदेशी कार्टून शराब बरामद की

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला के रोसड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर करवाई करते हुए एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी सहित 154 कार्टुन विदेशी शराब जप्त की। 

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें पुलिस निरीक्षक सह रोसड़ा थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद,एसआई हारुण रसीद खां,श्री नारायण सिंह,एएसआई महेश पासवान, राजीव रंजन,मो मुस्तकीम सेक्टर मोबाइल और पुलिस बल के जवान शामिल थे,ने थाना क्षेत्र के गायघाट के एक आम के बगीचे से 86 कार्टुन शराब,तीन मोटरसाइकिल, एक पिकअप जप्त किया।

दूसरी ओर भटण्डी गाँव से 68 कार्टुन शराब के साथ शराब कारोबारी बबलू पासवान की गिरफ्तारी हुई। इस छापेमारी दल में रोसड़ा थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद,एसआई अविनाश कुमार,,एएसआई महेश पासवान, अरुण पटेल सेक्टर मोबाइल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर संतोष कुमार ठाकुर