SAMASTIPUR : सरायरंजन के जदयू विधायक विजय कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री का पदभार दिया गया है। शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
साथ ही उम्मीद जताई है कि शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा एवं शिक्षकों की आशा-आकांक्षाओं पर वे पूर्णत: खड़े उतरेंगे। लोगों ने बधाई देते हुए उम्मीद जतायी है कि जिले के शैक्षणिक परिधि का यहां और विस्तारीकरण होगा।