SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।मोहिउद्दीननगर में बाइक सवार तीन अपराधियों ने भारत फाईनेंस के एक कर्मी से एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिग भी की।
अपराधियों की पिस्टल से निकली गोली उस पथ से गुजर रहे बाइक सवार दूसरे युवक मोहिउदीननगर निवासी आशीष कुमार जायसवाल की बांह में लगी। उसका इलाज स्थानीय नर्सिग होम में जारी है।
मंगलवार की संध्या भारत फाईनेंस का कर्मी सह नालंदा जिले के विरनामा गांव दोसूत निवासी बलराम कुमार बकाएदारों से वसूली कर कुरसाहा से मोहिउद्दीनगर की और लौट रहा था।
इसी बीच कुरसाहा मो. नगर पथ पर पूर्व से घात लगाए घात लगाए बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने फाईनेसकर्मी के बाइक को रोक उसके बैग मे रखी राशि को लूटने का प्रयास किया।
लेकिन बलराम ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए उससे उलझ गया। दोनों के बीच नोक झोंक होने लगी। इसी क्रम मे अपराधियों ने गोली फायरिग कर राशि से भरे बैग को छीनकर भागने लगा।
अन्य राहगीरों को आता देख अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन फायरिग की। एक गोली पास से गुजर रहे बाइक सवार मोहिउद्दीनगर के आशीष कुमार के बांह मे जा लगी।
लूटी गई रकम एक लाख एक हजार दो सौ पैंसठ रुपया बतायी गई है। इस घटना को लेकर पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।