2021/02/24

बेगुसराय दर्दनाक सड़क हादसे में 4 मैट्रिक छात्रा की मौत....हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने की गहरी संवेदना

BEGUSARAI :बेगुसराय दर्दनाक सड़क हादसे में 4 मैट्रिक छात्रा की मौत....समस्तीपुर जिले के हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने की गहरी संवेदना।

इस दुखद हादसे पर हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने शोक जताते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी  संवेदना प्रकट किये हैं।  मृतक के स्‍वजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है। साथ ही उन्‍होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय, जदयू नेता विजय यादव, प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा, सांत्वना प्राप्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर मंगलवार देर शाम सागी जीरोमाइल के पास अनियंत्रित बस व छात्राओं से भरी बोलेरो में हुई आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो सवार चार छात्राओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 
वहीं, बोलेरो के ड्राइवर सहित आधा दर्जन छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सभी मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने गांव लौट रही थी। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए निकटवर्ती रोसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्राओं में दो की हालत नाजुक है। दुर्घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोसड़ा से मैट्रिक की परीक्षा देकर छात्राएं बिथान प्रखंड के उजान गांव बोलेरो से लौट रही थीं। इस दौरान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी जीरोमाइल के समीप यह हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। यही नहीं बस को आग भी फूंक डाला। बवाल की सूचना पर बीडीओ राघवेन्द्र कुमार, सीओ सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में चार छात्राओं की मौत हो गई है। पहचान के लिए परिजनों को सूचना दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। सड़क हादसे की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है।  घटना की सूचना मिलते ही सीमावर्ती रोसड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

सागी जीरोमाइल चौक के पास हुए मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मैट्रिक परीक्षा देकर बोलेरो से अपने गांव उजान लौट रहीं बालिकाओं की मौत से आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। ग्रामीणों के उग्र तेवर को देख आसपास के थाना को सूचना देकर पुलिस बल को बुलाया गया है।

 सागी जीरोमाइल चौक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक लोग मृत बालिकाओं की लाश को घटनास्थल से उठाने नहीं दे  रहे थे। मृतक के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। 

रिपोर्टरः संतोष कुमार ठाकुर