2021/02/24

समस्तीपुर में एक देसी पिस्तौल व दो जिदा कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार....गुप्त सूचना पर बाइक सवार को मारा था छापा

SAMASTIPUR : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली चौक पर बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार को एक देसी पिस्तौल तथा दो जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान चंदौली गांव के प्रमोद कुमार झा के पुत्र अंकेत कुमार तथा नागेंद्र पाठक के पुत्र चमन पाठक के रूप में की गई है।

पुलिस ने युवकों का दो मोबाइल तथा उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। मंगलवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि गुप्त सूचना पर चंदौली चौक पर घेराबंदी कर दोनों युवक को रोककर तलाशी ली। जिसमें पिस्तौल और गोली मिली। दोनों युवक को पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। 

इस संबंध में पुलिस ने युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस को संदेह है कि युवक कोई न कोई आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए ही निकला था। छापेमारी दल में सअनि विनय कुमार, सिपाही छोटेलाल सिंह, राधे कुमार के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे। 

नई पीढ़ी के युवाओं को पिस्तौल लेकर घूमने और गलत लतों की आदी होता देख एसडीपीओ ने कहा कि इसके लिए कहीं न कहीं अभिभावकों की लापरवाही प्रतीत होती है। प्राय: देखा गया है कि युवक जब पकड़े जाते हैं तो उनके माता-पिता आश्चर्य व्यक्त करते हैं। 
INPUT- DAINIK JAGRAN