SITAMARHI : सोशल मीडिया के फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के मड़पा ताहिर गांव के संजय कुमार के आवेदन पर 2 जनवरी 21 को एक कांड दर्ज किया गया था। जिसमें आवेदक ने आरोप लगाया था कि उनके कोचिंग सेंटर के नाम से गलत आईडी बनाकर कुछ लोग कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं के विरुद्ध अनर्गल पोस्ट कर सेंटर को बदनाम कर रहे है। जबकि सेंटर का इससे कोई सरोकार नहीं है।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर कर अनुसंधान में टेक्निकल सेल के द्वारा गलत आईडी बनाकर फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट करने वालों की पहचान साक्ष्य के साथ करने के बाद पताही गांव के चांद खां उर्फ एहसान अहमद और अबरार खां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गलत आईडी की पहचान के बाद फेसबुक से संपर्क कर उन सभी आईडी बंद करवा दिया गया है। इस कुकृत्य में संलग्न अन्य को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।