SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा चकमेहसी मुख्य सड़क पर ऑटो पर सवार होकर 21 वर्षीय एक छात्रा की अचानक मौत हो गयी। बताया गया है कि वह ऑटो से लदौरा चौक से अपने घर लौट रही थी।
कुछ ही दूर जाने के बाद अचानक ऑटो पर वह बेहोश हो गई। ऑटो चालक ने सिंघियाही-जितवरिया चौक के बीच में ऑटो रोका तो छात्रा को बेहोश देख वह सकते में आ गया।
धीरे-धीरे आस पड़ोस के लोग जुटने लगे, लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। ऑटो चालक ने छात्रा के परिजन को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। जिस पर मृतका के परिजन कार लेकर पहुंचे और छात्रा को लेकर चकमेहसी की ओर चले गए।
ग्रामीणों की माने तो उक्त छात्रा प्रतिदिन कॉलेज में क्लास करने जाती थी। लोगों के अनुसार छात्रा निशु कुमारी चकमेहसी थाना क्षेत्र के परना गांव निवासी लल्लू चौधरी की पुत्री थी।
घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाना के एएसआई परशुराम झा घटनास्थल पर पहुंचे परंतु तब तक मृतका के परिजन उसे लेकर चले गए थे।
तब उन्होंने चकमेहसी थानाअध्यक्ष मो.खुशबुद्दीन से बात की। उन्होंने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस को घटना की जानकारी देने परिजन नहीं पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस पड़ताल कर रही है।