2021/02/27

समस्तीपुर में 212 कार्टन शराब के साथ 2 गिरफ्तार...12 चक्का ट्रक जब्त..गुप्त सूचना पर पुलिस मारा छापा

SAMASTIPUR : कल्याणपुर थाना की पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गोविदपुर खजूरी पंचायत के हसनपुर कीरत गांव में छापेमारी की। इस छापेमारी में एक 12 चक्का ट्रक, दो ई- रिक्शा, 212 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की। जिसकी मात्रा अट्ठारह सौ 66 लीटर बताई गई है। 

इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रीतिश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि शराब के धंधे में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिसमें एक थाना क्षेत्र के गुड्डा चौक गोपालपुर गांव के मो.शमीम का पुत्र मो. असलम ई रिक्शा चालक है। 

जबकि दूसरा ट्रक का उपचालक जम्मू कश्मीर के थाना पाल बाल तहसील अखनूर का प्रीतम सिंह का पुत्र संजीत सिंह है। जब्त ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 013 एच जीरो 436 बताया गया है। 

छापेमारी में कई पुलिस की टीम शामिल थी। उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।