2021/02/26

ब्रेकिंग : समस्तीपुर के लड़की बरामद......2 महीने पहले कोचिंग से लड़की को किया था अगवा

SAMASTIPUR : चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान से बीते दो महीना पूर्व अपहृत मैट्रिक की छात्रा को परिजनों ने पंजाब पुलिस की मदद से बरामद किया है। 

बुधवार को पंजाब से बच्ची को लेकर आये परिजन उसे पुलिस के पास ले गये। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अपहृताओं के चंगुल में फंसी छात्रा ने मोबाइल मैसेज भेजकर पंजाब में होने की सूचना दी थी। 

जिसके बाद परिजनों ने पंजाब के लुधियाना के शिमलापुरी पुलिस की से मदद की आरोपी नीरज सहनी को एक देसी कट्टा व 315 बोर की दो जिंदा कारतूस सहित दबोचने के साथ छात्रा को माता-पिता को सौंप दिया था। चकमेहसी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पंजाब पुलिस से रिमांड पर लिया जाएगा।