2021/02/26

ढाबे में चल रहा था सेक्स रैकेट...आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के और लड़कियां...8 लड़की समेत 12 गिरफ्तार

DESK : पंजाब के रोपड़ में पुलिस ने एक ढाबे पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है.

रोपड़ पुलिस ने घनौली के नजदीक आरएस टूरिस्ट ढाबे पर रेड करके वहां पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे को बेनकाब किया। पुलिस टीम ने रेड की।

 वीरवार सुबह पुलिस ने इस ढाबे पर अचानक छापेमारी की तो वहां से 8 लड़कियां और 2 व्यक्तियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस ढाबे के मैनेजर सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से इस ढाबे पर देह व्यापार का काम चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान ढाबा मालकिन मौके से फरार हो गई। पुलिस ने उसकी वहां पर खड़ी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी ने बताया कि उन्हें काफी शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त ढाबे पर देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। सूचना मिली थी अगर वीरवार को वहां पर रेड की जाए तो उन्हें मौके पर ही पकड़ा जा सकता है।

 डीएसपी वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने एएसआई कमल किशोर को सिविल वर्दी में 500-500 रुपए के नोट जिनका नंबर 117245 व 117246 देकर ग्राहक बनाकर ढाबे पर भेजा।

 एएसआई कमल किशोर ने ढाबे के मैनेजर हरपिंदर सिंह से एशपरस्ती की बात की। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने वहां पर रेड मार दी। मौके पर ढाबे के काउंटर पर बैठे मैनेजर हरपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ढाबे के ऊपर बने कमरा नंबर 1,2,3 से 3 जोड़े काबू किए गए।

इन जोड़ों में एक लड़की बरनाला, दूसरी नवांशहर और तीसरी मोगा जिले से संबंधित है। वहीं पकड़े गए व्यक्ति रोपड़ जिले से ही संबंधित हैं। इसके बाद हाल में बैठीं 5 लड़कियों को काबू किया गया। पुलिस ने जब मैनेजर हरपिंदर सिंह की तलाशी ली तो उसकी जेब में से 600 रुपए बरामद हुए, जिसमें 1 नोट 500 का 117245 बरामद हुआ है।

 एएसआई कमल किशोर के अनुसार मैनेजर ने हाल में बैठी 5 लड़कियों में से 1 को चुनने के लिए कहा था। एक लड़की के साथ मैनेजर ने बात करवाई थी और 1 नोट उक्त लड़की को दे दिया था। पकड़ी गई उक्त लड़की से एक 500 रुपए का नोट नंबर 117246 बरामद किया गया। 

ढाबे की मालकिन जोकि मौके से फरार हो गई थी, की कार (पीबी12एफ-3058) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ढाबे की मालकिन की तलाश कर रही है। डीएसपी ने बताया कि यह ढाबा महिला ने ठेके पर लिया हुआ है।