2021/02/15

बिहार : प्रेम प्रसंग के आरोप में ऑटो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला....जाँच में जुटी पुलिस

PURNIA :पूर्णिया जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।जलालगढ़ थानाक्षेत्र के एकम्बा पंचायत के पिपरपाती गांव स्थित संथाल टोला में बीती रात प्रेमिका से मिलने आए 45 वर्षीय अधेड़ प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।


हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने भी संथाल टोला पहुंचकर घरो में लूटपाट, मारपीट व आगजनी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को तनाव पूर्ण स्थिति को देखकर उड़नदस्ता टीम को बुलानी पड़ी। मौके पर सदर एसडीओ आनंद पांडेय पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया एवं लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील। 

उन्होंने बताया की दोनों तरफ से मामला दर्ज किया जाएगा। मामले में पुलिस महिला सहित 10 लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई। उड़नदस्ता टीम अभी भी गांव में शांति व्यवस्था के लिए गश्त लगा रही है। घटना के बारे में मृतक की पत्नी सईदा खातून ने बताया कि उसका पति नौशाद नेपाल में ऑटो चलाने का काम करता था। रूपलाल टुड्डू से दोस्ती थी। 

दोनों का एक-दूसरे के घर से बराबर आना जाना लगा रहता था। कल उससे बात हुई थी कि वह एक महीना के बाद घर आएगा। लेकिन सुबह में पता चला कि मेरे पति को मार दिया। रात में पति घर भी नहीं आए वह सीधे रूप लाल टुडू के घर ही गए। विजय मूर्मू ने बताया कि रात में करीब दो बजे मृतक भाभी के कमरे में घुस कर उसके साथ गलत कर रहा था।

 जब आवाज आई तो उठकर देखा और उसे पकड़ लिया। तब तक आस-पड़ोस के और लोग भी जुट गए और मारपीट करने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों के जलालगढ़ थाना को दी गई। थानाध्यक्ष मेनका रानी घटनास्थल पर पहुंच उग्र लोगो को समझाने में लगी रहीं। उधर उग्र लोगों ने कई घरों को तोड़फोड़ व आगजनी करते रहे। 

जनप्रतिनिधियों व पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को गांव से निकला गया। मृतक की पत्नी सईदा खातून के द्वारा थाना में 21 लोगो के विरुद्ध हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। 

थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि घटना में मृतक की पत्नी के द्वारा 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आवेदन दिया गया है। अब तक दूसरे पक्ष का आवेदन नहीं आया है। मामले में सात लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।