2021/02/15

बिहार ब्रेकिंग : होटल के कमरे से मिली डॉक्टर की डेड बॉडी....इलाके में सनसनी....जाँच में जुटी पुलिस

PURNIA : पूर्णिया शहर के होटल होलीडे के कमरे में रविवार को चुनापूर के साकेत कुमार राय (53) का शव फांसी के फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। 

पूर्णिया में एक डॉक्टर ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना सहायक खजांची थाना अंतर्गत आरएन साव चौक के पास होटल होलीडे इंटरनेशनल की है जहां के कमरा नंबर 203 में फांसी के फंदे से झूलता हुआ डॉ साकेत राय का शव मिला. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सहायक खजांची पुलिस को इसकी सूचना दी.

थाना प्रभारी अमित कुमार ने परिजनों के सामने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि डॉ साकेत राय का शव पंखे से लटका हुआ था.  शव को उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  होटल के मैनेजर विकास ने कहा कि शनिवार की शाम में डॉक्टर साकेत राय ने कमरा बुक किया था. रविवार को देर सुबह तक जब उसने कमरा नहीं खोला तो लोगों को शक हुआ. होटल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस के सामने कमरा खुलवाया गया. होटल में किसी तरह का सुसाइडल नोट या अन्य कोई सामान बरामद नहीं हुआ. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

परिजनों का कहना है कि डॉ साकेत राय ने रूस से डॉक्टरी की पढ़ाई की थी. इसके बाद से वो घर में ही रहता था. डॉक्टर ने खुदकुशी क्यों की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. घटना की सूचनाा मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद पांडे भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.