DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले में एक नाबालिग ने क्लिनिक में ही डॉक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी। लड़की ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह केवटी थाना क्षेत्र में स्थित प्राइवेट क्लिनिक में काम करती है।
अभी वह काम शुरू करती कि राजन ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया और क्लीनिक से बाहर आ गई। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
हंगामा करते हुए राजन को पकड़ लिया और उनकी धुनाई कर दी। इस बीच पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी केवटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने वस्तु स्थिति की जानकारी ली। सहायक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
वहीं, नेत्र सहायक राजन ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपये लेने की बात को स्वीकार किया। लेकिन, छेड़खानी की घटना को नकार गए। कहा- यह आरोप बेबुनियाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।