SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोसड़ा- दलसिंहसराय मुख्य पथ के एसएच 88 पर शिवनाथपुर चौक के एक गैरेज के बीच ईख के कुन्नी से लदी गाड़ी संख्या BR 52A 0109 नंबर की हाईवा ट्रक ने विपरीत दिशा में जाकर पलटी मार दी। हाईवा पर सवार चालक एवं उपचालक बच गए। बताया जा रहा है।
कि ईख के कुन्नी से लदी हाईवा ट्रक सिंधियाघाट से दलसिंहसराय की ओर जा रही थी। और गाड़ी के आगे- आगे बोलेरो भी सिंघियाघाट से दलसिंहसराय की ओर जा रही थी। वहीं बोलेरो ने शिवनाथपुर चौक और गैरेज के पास चकमा मार दिया। जिसे बचाने के क्रम में ट्रक ने विपरीत दिशा में जाकर पलटी मार दी। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट