SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खास टभका उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी संतोष झा के 5 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार झा का शव सुपनचौरी के गड्ढे के पानी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रिशु शनिवार को खेलने के क्रम में दिन के करीब 10:00 बजे अचानक गायब हो गया था। जिसे परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन की गई थी।लेकिन रिशु का कहीं पता नहीं चला था। वहीं सुपनचौरी गड्ढे के पानी से ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। हादसा से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट