2021/02/15

समस्तीपुर : सरस्वती पूजा कल....डीएम ने सभी थानेदार को कहा ...धार्मिक स्थलों पर एक-एक चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करेंगे जो वहां उपस्थित रहकर निगरानी करेंगे

SAMASTIPUR : इस वर्ष वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा दिनांक 16-02-2021 को मनाया जायगा। प्रतिमा विसर्जन दिनांक 17-02-2021 से प्रारम्भ होने की संभावना है।सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत सभी धार्मिक स्थलों का प्रातःकालीन सूर्योदय से पहले गश्ती करायेंगे।
      
थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र अन्तर्गत धार्मिक स्थलों पर एक-एक  चैाकीदार की प्रतिनियुक्ति करेंगे जो वहां उपस्थित रहकर निगरानी करेंगे।इस पर्व के अवसर पर कभी-कभी धार्मिक जुलूस निकाले जाते हैं और कहीं-कहीं मेले आदि का भी आयोजन होता है।ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि पहले से ही पर्याप्त सावधानी एवं सतर्कता बरतने तथा जुलूस को पुलिस एक्ट की धारा-30,32 एवं दं0प्र0सं0 की धारा 107,144 के तहत व्यस्थित एवं नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
      
प्रतिमा के विसर्जन, जुलूस एवं अन्यान्य जुलूसों के मार्ग एवं समय आदि को लेकर पहले से ही उसकी सुव्यवस्था के अमल हेतु संबंधित आयोजकों को इसकी जानकारी पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरतने हेतु करा देनी होगी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा जुलूस के लिए लाईसेंस दिया जायगा। थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी इस बात के लिए जिम्मेवार होंगे कि इस अवसर पर कोई जुलूस बिना लाईसेंस के नहीं निकाला जाय तथा जुलूस के लिए जो लाईसेंस की माँग करें उसकी पूरी जाँच पड़ताल करके उन्हें समय पर लाईसेंस प्रदान किया जाय।
      
जुलूस के अवसर पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी द्वारा पूरी सावधानी एवं तत्परता बरती जाय ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से गुजर जाय।
      
प्रतिमा विसर्जन के समय थानाध्यक्ष जुलूस के स्कार्ट करने की व्यवस्था अनिर्वाय रूप से करेंगे और विसर्जन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न होने तक स्कार्ट साथ-साथ रहेगा।
      
लगभग सभी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा चुकी है।
      
सम्पूर्ण बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। उत्पाद विभाग के सभी पदाधिकारी सरस्वती पूजा अवकाश में मुख्यालय में रखकर यह सुनश्चित करायेंगे कि शराब का निर्माण एवं बिक्री न हो इस बात पर विशेष चौकसी की जायेगी।
      
इस पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण के मद्देनजर क्यू.आर.टी. की तैनाती की व्यवस्था रहेगी।
      
सिविल सर्जन, समस्तीपुर सदर अस्पताल] समस्तीपुर में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों/स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सभी आवश्यक दवाओं के साथ सुनिश्चित करायेगे। 

एक एम्बुलेंस लगातार तैयार स्थिति में उपलब्ध रखेंगे, जो आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी विलम्ब के उपयोग में लाया जा सके।
      
सभी अनुमंडल मुख्यालयों में भी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष दिनांक 16-02-2021 के प्रातः से सरस्वती पूजा के सभी अतिविधियां शांतिपूर्ण सम्पन्न होने तक कार्यरत रहेगा।

जिसका दूरभाष संख्या: 
समस्तीपुर सदर-06274&222099
रोसड़ा-06275&222244
दलसिंहसराय-06278&221303 पटोरी-06278&234424 है। 

अनुमंडल पदाधिकारी अपने स्तर से दंडाधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।
      
दिनांक 16-02-2021 के प्रातः से सरस्वती पूजा के सभी गतिविधियों शांतिपूर्ण सम्पन्न होने तक तीन पालियों में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। 

*जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06274&222300 है।*
      
डी०जे० बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
इस हेतु सभी थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में डी.जे. संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें सख्त हिदायत दिया गया है।
      
सभी थानाध्यक्ष पूजा पंडाल के व्यवस्थापकों को भीड़ नियंत्रण हेतु अपने कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्त करने का निदेश देंगे तथा आवश्यकतानुसार चैकीदारों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
      
सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में विनय कुमार राय, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर एवं विजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समस्तीपुर रहेंगे।