ARWAL : बिहार के अरवल जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं ससुराल आए युवक को ससुरालवालों ने हाथ पैर बांधकर डंडों से जमकर पिटाई कर दी।युवक करपी थाना क्षेत्र के कोहड़उल गांव का रहने वाला नवल कुमार बताया जा रहा है. ताजा मामला अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के सच्चई गांव की हैं।
युवक की शादी 4 वर्ष पूर्व सच्चई गांव निवासी उदय राय की पुत्री अंजू कुमारी से हुई थी. जो कुछ महीने पहले ही अपने ससुराल से मायके आई थी. मायके आने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली, लेकिन युवक को शादी की खबर नहीं थी. इसी वजह से अपने बच्चे और पत्नी को लेने ससुराल आया था, जहां ससुरालवालों से उसकी कहासुनी हो गई.
इस दौरान ससुरालवालों ने उसके हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी और युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन बेरहम ससुरालवालों ने उसे जमकर पीटा.
गांववालों ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुर्था थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया. फिलहाल दोनों पक्षों के लोग कुर्था थाना में पहुंच कर आपसी समझौते की बात कह रहे हैं.
Source-zee bihar