2021/02/25

4 बच्चों के बाप के लिए थाने में भिड़ीं पत्नी और प्रेमिका....पुलिस ने 'आशिक मिजाज' युवक को भेजा जेल

DESK : यूपी के मेरठ के परतरपुर थाने में बुधवार को पति पत्नी और वो का मामला सामने आया. जिसमे चार बच्चो के पिता के साथ रहने के लिए पत्नी और महबूबा दोनों ही थाने में आपस में भीड़ गई. जिसके बाद दोनों के बीच समझौता कराने के लिए दोनों के परिजनों को भी थाने में बुलाना पड़ा, लेकिन फिर भी समझौता नहीं हो पाया. वही मामले को बढ़ता हुआ देख मेरठ पुलिस ने पति के ऊपर शांति भंग करने की धरा लगाकर जेल भेज दिया.

परतरपुर के घाट गांव का रहने वाला अरविन्द चार बच्चों का पिता है. वहीं पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. अरविन्द के पड़ोस में ही कुछ साल पहले तीन बच्चों की माँ एक महिला रहने के लिए आई. जिसके साथ अरविन्द के अवैध संबंध बन गए. जिसके बाद वह अक्सर उस महिला के घर पर जाने लगा था. इसी तरह बुधवार को भी वह काम का बहाना बनाकर उस महिला के घर गया था. जहां पर पीछे से अरविन्द की पत्नी पहुंच गई और दोनों को एक साथ रंगे हाथ पकड़ लिया.

पति को रंफगे हाट पकड़ने के बाद गुस्साई पत्नी सीधे थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ तहरीर दे दी. इतना ही नहीं उसके बाद प्रेमिका भी अपने तीन बच्चों को लेकर थाने पहुंची हंगामा करने लगी. मामला बढ़ा तो दोनों युवक के साथ रहने के ली ैप्स में ही भीड़ गई. जिसमे बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गो को बुला थाने में ही पंचयात कियता गया, लेकिन फिर भी पत्नी और प्रेमिका युवक के साथ ही रहने के लिए अदि रही. जिसके बाद पुलिस ने मामले का कोई हल नहीं निकलते देख पति को जेल भेज दिया.