SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहाँ गांजा पीने होटल पहुंचे चौकीदार पुत्र को होटलकर्मी ने मना किया तो चौकीदार पुत्र भड़क गया जिसके बाद दबंगई का परिचय देते हुए होटल में तैनात कर्मी व मालिक के साथ जमकर मारपीट की और जख्मी कर दिया। यही नहीं पुलिस के आने के बाद भी चौकीदार पुत्र ने दबंगई दिखाई और अपने सहयोगियों के साथ घर घुसकर लूटपाट मचाई और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया।
जिससे घटना में 5 से 6 व्यक्ति जख्मी हो गए, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल पूरा मामला सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा चौक का है। जहां चौकीदार गंगा पासवान का पुत्र राजेश पासवान सहित अन्य गांजा पीने बलवा चौक स्थित देवनंदन साह के होटल पर गये। जहाँ चौकीदार के पुत्र व अन्य को दुकानदार ने गाँजा पीने से मना किया। जिससे वे भड़क उठे और गाली गलौज व मारपीट करने शुरु कर दिया।
जिसे देखकर आसपास के लोग एकत्रित हुए उन्होंने इसका विरोध किया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही उक्त आरोपी के पिता एवं चौकीदार गंगा पासवान भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामला को सुलझाकर पुलिस आगे निकल गई।
लेकिन पुलिस के निकलते ही थोड़ी देर बाद पुनः चौकीदार पुत्र अपने 15 से 20 की संख्या में हथियार से लेंस अज्ञात अपराधकर्मी साथियों के साथ उक्त दुकान पर पहुंचकर जहां राधे साह, ललन साह, चंद्रकुमार साह, अमरीका देवी सहित अन्य दुकानदार के घर घुसकर जमकर मारपीट की और उनके परिजनों को भी घायल कर दिया।
घटना के आक्रोश में लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित के ही एक संबंधी को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई। सदर अस्पताल में भर्ती पीड़ित के परिजनों का कहना है कि चौकीदार पुत्र होने के कारण पुलिस कोई मदद नहीं कर रही, पुलिस उनके ही लोगों को गिरफ्तार कर ली है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा