2021/02/10

अपराधियों ने महिला को गोली मारकर की हत्या..दुकान खाली कराने का विवाद में मारी गोली..पुलिस कर रहीं हैं जांच

SASARAM : डेहरी नगर थाना क्षेत्र के नील कोठी मोहल्ले में मंगलवार की देर रात दुकान बंद करा जा रही एक व्यवसायी की पत्नी को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण दुकान खाली कराने का विवाद बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के अनुसार थाना चौक स्थित बोस मेडिकल के मालिक सुदीप बोस की पत्नी मौसमी बोस दुकान बंद करा कर अपने घर नील कोठी लौट रही थी। नील कोठी मोहल्ले में चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल के पास अपराधियों ने गोली मार दी।गोली उसके गर्दन में लगी। मोहल्ले के लोग उसे तत्काल नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ संजय कुमार घटना की सूचना मिलते ही नारायण मेडिकल कालेज पहुचे ।मृतक के पति व परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि दुकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने दुकान मालिक के एक सहयोगी को राजपूतान मुहल्ला में छापेमारी कर  हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। 

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच जांच की तथा घटना के बारे में अन्य लोगों से जानकारी ली। शव को कब्जे में ले बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है। विदित हो कि दो माह पूर्व मृतिका के पति सुदीप बोस पर गोली चला जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। 

घटनास्थल से एक गोली भी मिली थी, लेकिन पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नही की थी। परिजन की माने तो उस समय पुलिस कार्रवाई की होती तो यह घटना शायद नहीं होती।