2021/02/10

सोना लूट कांड में बीती रात्रि समस्तीपुर में छापेमारी दो लोग गिरफ्तार..भारी मात्रा में सोना बरामद

SAMASTIPUR : दरभंगा में चर्चित सोना लूट कांड में दिल्ली से गिरफ्तार दलसिंहसराय निवासी बह्मदेव पासवान के पुत्र गोलू की निशानदेही दलसिंहसराय से एक किलो सोना बरामद हुआ। दरभंगा पुलिस दलसिंहसराय के लहेरियाबाजर वार्ड संख्या पांच निवासी मो जावेद के घर में छापेमारी करते लूट गई एक किलो स्वर्ण आभूषण कर साथ दो लोगो को हिरासत में लिया है । 

जानकारी के अनुसार दरभंगा पुलिस ने गौसपुर गांव से विकास पासवान जबकि लहेरिया बाजार से मो. जावेद के पुत्र सोनू को हिरासत में लिया । वहीं दो अन्य को दलसिंहसराय से गिरफ्तार किया गया। जिसे दरभंगा पुलिस अपने साथ ले गई है ।