2021/02/13

समस्तीपुर : घर में घुसकर महिला समेत दो को जमकर पीटा..गंभीर हालत में दोनों हॉस्पिटल में भर्ती

SAMASTIPUR : शहर से सटे मगरदही में घर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने एक विधवा महिला समेत दो को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसमें आशा देवी और रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी हमलावर लाठी डंडे और पिस्टल से लैस बताये गए हैं। हल्ला होने पर अगल बगल के लोगों के जुटने पर सभी भाग खड़े हुए। घटना की भाजपा नेता शंकर यादव ने निदा करते हुए पुलिस से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।