SAMASTIPUR : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के पुलिस गश्ती दल ने बजरंगी चौक के समीप ऑल्टो कार में रखी 111 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दोनों धंधेबाज राजू दास और श्रवण दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि कार जब्त कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग से पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली की एक ऑल्टो कार मुरली टोल से विद्यापतिनगर होते हुए मुसरीघरारी की ओर जाने वाली है। कार में अंग्रेजी शराब है।
सूचना पर बजरंगी चौक के पास पहुंची पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही उसमें बैठे दो लोग भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर दोनों धंधेबाजों को पकड़ा गया।
बताया जाता है कि कार में रखी 111 बोतल शराब को धंधेबाज दालकोला बंगाल के मिथुन कुमार के यहां से लेकर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा में मुन्ना दास, शकर दास के यहां पहुंचाने जा रहा था। जब्त की गई कार का कागजात भी मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया।
गश्ती दल में प्रभारी थानाध्यक्ष, एएसआइ राकेश दूबे, राधामोहन पासवान सहित पुलिस बल शामिल थे।
Input-dainik jagran