SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।बाइक सवार बदमाशो ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर बाइक सवार दंपती से लूटपाट की। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। ताजा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदानपट्टी की हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पटोरी के चंदन कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे। इस क्रम में सरैया पुल के निकट एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशो ने ओवरटेक कर पिस्टल के बल पर बाइक की चाभी छिन लिया। इसके बाद पिस्टल की नोक पर पीडित दंपती से आभूषण और नकद रूपये लूट लिया। बदमाशो ने हवाई फायरिंग भी की।
इस दौरान पिस्टल का मैगजीन सङक पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। इसी बीच बाइक सवार बदमाशो हथियार लहराते हुए भाग निकले।
सूचना पर पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी गई है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।