2021/02/17

बिहार : शराब पीने और जुआ खेलने से मना करने पर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला...जाँच में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के कपरपुरा गांव में शराब पीने व जुआ खेलने से मना करने पर एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतका सतीश चौहान की 27 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी थी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन की। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सतीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। 
घटना के संबंध में मृतका के मायके वालों ने बताया कि सोमवार की रात प्रीति का पति शराब के नशे में धुत होकर घर से बाहर जुआ खेलने के लिए गया था।

 इस दौरान उसकी पत्नी उसे जल्द घर आने के लिए कहा। इससे नाराज होकर जुआ खेलने के बाद शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला के शरीर में गंभीर चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।

सीवान जिले के धनौती मठ गांव में प्रीति अपने मायके में रहती थी। नौ दिन पहले ही प्रीति अपने मायके से मीरगंज थाने के कपरापुर गांव में स्थित ससुराल पहुंची थी। जहां उसके पति व ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर से सभी फरार हो गए।