2021/02/17

ब्रेकिंग : बिहार में जहरीली शराब पीने से 2 मजदूरों की मौत.... ईंट भट्ठे पर करते थे काम

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। मरने वाले दोनों लोग झारखंड के मजदूर हैं, जो एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। इस मामले में एक और मजदूर का इलाज चल रहा है। पूरी घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में हुई है। 

सूचना मिलने पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। हालांकि प्रशासन यह कहते हुए जहरीली शराब पीने से मजदूरों की मौत होने की बात स्वीकार नहीं कर रहा है कि मामला संदिग्ध है। जांच के लिए डाॅक्टरों की टीम बुलाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुख्‍ता तौर पर मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि दोनों मजदूरों की मौत शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से।