PATNA : बिहार की राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के सोडा गौदाम के पास संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित रंजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि संपत्ति को लेकर बेटा अक्सर अपनी मां के साथ लड़ता था।
मालसलामी थाना इलाके के नूरुद्दीन गंज में रहने वाले एक युवक ने अपनी मां की हत्या संपत्ति विवाद को लेकर कर दी और उसके बाद खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया. पुलिस ने आरोपी बेते को गिरफ्तार कर लिया है और अब महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.