PATNA : पटना से सिलीगुड़ी तेज गति से जा रही साई तिरुपति बस कोहरे के चलते बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे फारबिसगंज स्थित पटना बस स्टैंड के पास फोरलेन पर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। सभी घायलों को फारबिसगंज थाना पुलिस व स्थानीय राहगीरों की मदद से इलाज़ के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाय गया।
फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराने आये यात्रियों में बायसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार (41) के अलावे कटिहार के सुमन कुमार पासवान (28), अहमदाबाद (गुजरात) की ममता बेन (24), पूर्णिया के नंदलाल महलदार (35), भागलपुर थाना क्षेत्र के बिहपुर वार्ड संख्या 04 निवासी कर्ण कुमार (02) व विजय नगर वार्ड 07 निवासी आशिफ रज़ा (30) शामिल हैं।
पीड़ित यात्रियों ने बताया कि बस पटना से चलकर सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी क्रम में फारबिसगंज रामपुर चौक एवं बस स्टैंड के बीच कोहरे के चलते अचानक फोरलेन किनारे बड़े गड्ढे में पलट गई। जबकि कई अन्य यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह घटना हुई है।
इधर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाद यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मॉर्निंग वॉक में निकले लोग घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एनके यादवेंदु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीन यात्रियों की हालत चिंताजनक देख उसे बेहतर इलाज़ के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।