DESK : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बुधवार सुबह फास्ट फूड दुकानदार और फोटोग्राफर के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
यह पूरा मामला थाना एत्माउद्दौला सौ फुटा रोड का है। यहां गुरु फास्ट फूड डॉट कॉम नाम से रेस्टोरेंट है। आज नगला किशन लाल निवासी फोटोग्राफर शिव कुमार का लेनदेन को लेकर रेस्टोरेंट संचालक से विवाद हो गया।
पहले संचालक और उसके कारीगरों ने गाली-गलौच करते फोटोग्राफर को धमकाया। फोटोग्राफर ने गाली न देने के लिए कहा तो बात बिगड़ गई।
रेस्टोरेंट संचालक और उसके कारीगरों ने फोटोग्राफर को पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान करछी, बेलन आदि से हमला किया गया।
मारपीट देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई। किसी ने मारपीट का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।