SAHARSA : खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर, वार्ड नंबर 26 निवासी मंगलेश चौरसिया (काल्पनिक नाम) ने अपने 13 वर्षीय नाबालिग आठवीं की छात्रा एवं पुत्री दीपिका कुमारी (काल्पनिक नाम) के बीते 22 फरवरी की देर रात घर से अचानक गायब हो जाने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री देर रात शौच के लिए जगी।
जिसकी आहट से उनलोगों की भी नींद टूटी। लेकिन वे लोग कुछ देर में ही गहरी नींद में चले गए, अगले दिन सुबह 8 बजे उनकी नींद टूटी तो देखा कि कमरे से उनकी पुत्री गायब है। उसके बाद अभी तक उनका कहीं पता नहीं चल पा रहा है।
उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि भारतीय नगर में चल रहे देह व्यापार के दलालों द्वारा उनलोगों को नशीली स्प्रे सुंघाकर गहरी नींद में लाया गया। जिसके बाद उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया।
उन्होंने आगे बताया कि उनकी पुत्री को कही देह व्यापार में न झोंक दिया गया हो, ऐसे में पुत्री की बरामदगी के लिए उन्होंने गुहार लगाई है। इधर उनकी शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्जकर गायब छात्रा की बरामदगी के लिए छापामारी करने की बातें सामने आ रही है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा