2021/02/27

समस्तीपुर : काॅलेज परिसर में आज होगा संवाद,क्वीज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अवस्थित कामेश्वर नारायण सिंह गवर्नमेंट पाॅलिटेक्निक काॅलेज किशनपुर टभका, विभूतिपुर के नोडल पदाधिकारी(साईंस)डॉ.एम.क्यू. हसन ने जिले के सभी सरकारी व निजी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रार्चाय के नाम पत्र जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कक्षा आठवीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं के बीच आगामी 27 फरवरी को काॅलेज परिसर में संवाद,क्वीज एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।

जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को भाग लेने के लिये प्रेरित किया जाय।इस क्वीज प्रतियोगिता में विज्ञान,गणित व रिजनिंग से जुड़े प्रश्न,चित्रांकन का विषय पर्यावरण बचाओ एवं छात्र-छात्राओं के बीच संवाद हेतु फ्यूचर आॅफ साइंस टेक्नोलॉजी एण्ड इनोवेशन इम्पेक्टस आॅन एजुकेशन,स्किल्स एण्ड वर्क रखा गया है।

प्रत्येक प्रतियोगिता से चयनित तीन-तीन प्रतिभागियों को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर तारामंडल सभागार पटना में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट