VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से प्रेमी और प्रेमिका की एक हैरान करने वाली लव स्टोरी सामने आई है, जिसे जानकार आप भी दंग रह जायेंगे.
प्रेमिक की डिमांड सुनकर पहले तो उसका प्रेमी हैरान रह गया. लेकिन गर्लफ्रेंड इच्छा को पूरा करने के लिए उसने गलत रास्ते को अपनाया. बच्चा पाने की चाहत में बॉयफ्रेंड किडनैपर बना गया.
उसने जढूआ बाजार में बर्गर स्टॉल लगाने वाले प्रमोद शर्मा के 3 साल के बच्चे को अगवा कर लिया, जिसके पास वो रोज बर्गर खाने जाता था. हालांकि उसका बुरा नतीजा ये हुआ कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
बताया जा रहा है कि बर्गर स्टॉल लगाने वाला प्रमोद यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है, जो हाजीपुर में बर्गर बेचकर अपना परिवार चलाता है.
चार महीना पहले नितेेश कुमार अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर बच्चे का अपराहन कर लिया और प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया.
फिर अपहरण के 4 महीने बाद अचानक प्रेम-प्रेमिका के बीच विवाद हो गया और अपहरण की सूचना पुलिस को मिल गई.
Input-first bihar