2021/02/05

बिहार में पति ने पत्‍नी को पीट-पीटकर मार डाला...लाश को कब्जे में ले जांच में जुटी पुलिस

GAYA : गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र मनी बीघा गांव निवासी गुंजेस यादव ने अपने 55 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी को पीट-पीटकर हत्या कर दिया। इस मामले में मृतक के भाई संजीत कुमार बेलागंज थाना क्षेत्र के दलीलचक गांव निवासी ने अतरी थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मेरी बहन सुलेखा देवी को उसके पति उमेश यादव उसके पिता सुखदेव यादव व माता क्रांति देवी पर  पीट-पीटकर हत्या करने आरोप लगाया है।

मृतक के पत्ते गुंजेश यादव ने बताया कि मेरी पत्नी जहर खा ली थी जिसके बाद हम लोग इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गए थे लेकिन वहां डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुनः शव को लेकर अपने गांव आ गए और ससुराल कॉल करके सूचना भी दे दी।