DESK : दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में आरोपी सेलेब्रिटी मैनेजर रहीला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को गिरफ्तार किया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस बात की पुष्टि की है. इन दोनों को जनवरी महीने में पकड़ा गया था.
बाद में इन्हें एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भी रखा गया था. सजनानी ने अपनी सफाई में कहा था कि वे गांजा नहीं बल्कि हर्बल सिगरेट सप्लाई कर रहे थे. सजनानी ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा कि जिसे गांजा समझा जा रहा है वो दरअसल ऑर्गेनिक सिगरेट हैं.
उन्होंने कहा- ''मैं इसे ऑनलाइन बेचता हूं ये ऑर्गेनिक सिगरेट हैं. ये गुलाब की पंखुड़ियों और पत्तियों से मिलकर बनाई जाती हैं और गांजे की तरह लगती हैं. इसका इस्तेमाल वो लोग करते हैं जो स्मोकिंग क्विट करना चाहते हैं.''
एनसीबी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि- जानकारी मिलने के बाद बांद्रा वेस्ट से गांजा बरामद किया गया. गांजा पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और उनकी बहन शइस्ता फर्नीचरवाला के पास से बरामद किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण सजनानी देश के और राज्यों में भी गांजे की सप्लाई करता था.
दरअसल एनसीबी ने खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई के बांद्रा में एक कुरियर से गांजा जब्त किया था. उसी मामले में आगे सजनानी की गिरफ्तारी की गई. बाद में पतका चला कि बरामद गांजे की पैकिंग करण सजनानी ने की थी और इसे मुंबई के अलावा अन्य राज्यों के ग्राहकों के लिए भेजा गया था.
बता दें, बॉलीवुड ड्रग्स मामले की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत केस की तफ्तीश के दौरान शुरू हुई जो अभी तक जारी है. इस मामले में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह समेत कई सारे स्टार्स को एनसीबी ने शक के दायरे में लिया. मामले में अर्जुन रामपाल और भारती सिंह को हिरासत में भी लिया गया.