2021/02/19

समस्तीपुर में आलु लदा पिकअप नदी में गिरा....ड्राइवर बाल बाल बचा..सड़क धंसने से हुआ हादसा

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के  हसनपुर-थाना क्षेत्र के काले नरपतनगर में गुरुवार दोपहर आलू के बोरियों से भरी पिकअप गाड़ी पीसीसी सड़क टूट जाने से अचानक असंतुलित होकर नदी में पलटी खा गई। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

हसनपुर थाना अन्तर्गत काले गांव में आलु लदी पिकअप अचानक सड़क के टूट कर धंस जाने से असंतुलित होने से मृत बागमती नदी में गिर गयी। 

हालांकि इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुुसार, आलु लदी पिकअप काले गांव होकर हसनपुर बाजार की ओर जा रही थी। उसी दौरान गांव स्थित कंक्रीट सड़क नदी की तरफ से धंस कर टूट गई।

इसकी वजह से पिकअप अस्ंतुलित होकर मृत बागमती नदी गिर गयी। आसपास के लोग हादसे के बाद आनन फानन में पहुंचे और चालक राजा कुमार को पिकअप से सुरक्षित निकाला। चालक ने बताया कि पिकअप से आलू लेकर कुशेश्वर स्थान बाजार से हसनपुर आ रहे थे। 

रास्ता भटक जाने से वह मुख्य पथ को छोड़ कर गांव के रास्ते संर्कीण रास्ते से हसनपुर जा रहा था। उसने बताया कि सड़क के टूटने से वह हादसा का शिकार हुआ। बताया जाता है कि बीते वर्ष ही उक्त कंक्रीट पथ का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि घटिया कार्य होने के कारण सड़क टूट गई।