DESK : छपरा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।हर्ष फायरिंग के कई मामले आपने देखे और सुने होंगे लेकिन बिहार में अब शव यात्रा में भी हर्ष फायरिंग होने लगी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हर्ष फायरिंग का यह मामला बनियापुर थाना के बेरुई गाव का है। यहां भाजपा नेता शशिभूषण सिंह की वृद्ध मां की मौत के बाद शव यात्रा निकाली गई थी। इसी अर्थी जुलूस के दौरान BJP नेता के मित्रों ने मातम में ही फायरिंग शुरू दी।
जबकि बिहार में सरकार ने हर्ष फायरिंग को अनुज्ञप्ति नियमो का उलंघन माना है और इस पर प्रतिबंध भी लगा रखा है। बताया जाता है कि BJP नेता शशिभूषण सिंह की मां के निधन के बाद निकाली गई शव यात्रा की यह तस्वीर है। जिसमें शामिल BJP नेता का एक साथी राइफल से हर्ष फायरिंग करते दिख रहे है।अंतिम यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग की इस घटना से लोग भी हैरान हैं।हालांकि बिहार सुपरफास्ट खबर वीडियो की पृष्टी नहीं करता हैं।