2021/02/18

समस्तीपुर की रहने वाली महिला ने अपने पति को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा...महीने का खर्च नहीं देता था हसबैंड

DESK : दिल्ली में समस्तीपुर के एक महिला ने अपने पति को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी महिला महीने का घर खर्च ना मिलने से काफी परेशान थी. इसी बात से दुखी होकर उसने खुद अपने सुहाग को उजाड़ दिया.मृतक युवक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.ये घटना की मामला साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना इलाके की है.  

पुलिस को अस्पताल से मिली थी सूचना।पुलिस को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो पता चला कि मृतक ओमप्रकाश की गर्दन पर चोट के निशान थे.  पुलिस ने ओमप्रकाश कुमार की हत्या का मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी सुनीता गली नंबर 1, बस स्टैंड के पास, नई दिल्ली में रहती है. ये बिहार के जिला समस्तीपुर के निवासी हैं.

इसके बाद पुलिस ने मृतक ओमप्रकाश की पत्नी सुनीता को फतेहपुर बेरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक ओमप्रकाश कुमार की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति घर खर्च नहीं देता था. इसी बात से परेशान होकर उसने अपने पति का गला चुन्नी से घोंट दिया था.पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई चुनरी भी आरोपी सुनीता के घर से बरामद कर ली. आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.