2021/02/18

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव... दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर की हत्या...जाँच में जुटी पुलिस

VAISHALI : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को धता बताते हुए अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं। ताजा मामला वैशाली जिले का है जहां अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चतरा पुल के समीप अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव निवासी गोपाल कुमार के रूप में की गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हाईवेज जाम कर दिया है।