2021/02/28

बिहार में हादसा : पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर..8 महिलाओं समेत 10 गंभीर..श्राद्ध कर्म से लौट रहा था परिवार

SIWAN : बिहार के सिवान जिले में बड़ा हादसा होने से टल गया। मैरवा दरौली मुख्य मार्ग पर बवना गांव समीप पिकअप और ऑटो के बीच रविवार की सुबह जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक समेत उसमें सवार दस लोग घायल हो गए। 

घायलों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। सुबह-सुबह हुई घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शामिल चार महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के गोपाल चौक गांव के एक परिवार में श्राद्ध कर्म के बाद उस परिवार की महिलाएं सरयू नदी में स्नान करने के लिए ऑटो से दरौली जा रही थीं। इसी बीच जैसी ही उनका ऑटो मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग के बवना निकट दुबेहा टोला की तरफ पहुंची कि से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर मारने से ऑटो पलट गया। ऑटो पर सवार दस लोग जख्मी हो गए। इनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शामिल चार महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।